बसंत पंचमी व सरस्वती पूजन पंडित सूर्यकांत निराला की जयंती पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

Feb 02, 2025 - 19:55
0 12
बसंत पंचमी व सरस्वती पूजन  पंडित सूर्यकांत निराला की जयंती पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

block-350 block-350

*बसंत पंचमी व सरस्वती पूजन पंडित सूर्यकांत निराला की जयंती पर काव्य गोष्ठी का आयोजन।

कायमगंज/फर्रुखाबाद। हिंदी साहित्य के इतिहास में छायावाद चतुष्टय के विख्यात कवियों में महाप्राण निराला का नाम सबसे अधिक लोकप्रिय है उनका काव्य उनके व्यक्तित्व का आईना है। वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा एवं हवन के बाद राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा कृष्णा प्रेस परिसर सधवाड़ा में4 परिचर्चा एवं कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि निराला के काव्य में परंपरा और प्रगति प्रकृति और मानवीय संवेदना ,करुणा और विद्रोह ,शक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संगम है। गीतकार पवन बाथम ने कहा कि "गीत और संगीत का मणिकांचन सहयोग। निर्झर ज्योतिर्मय हुआ पाकर उनका योग।। " हंसा मिश्रा ने कहा कि "लौह बदन कोमल हृदय शब्द शब्द जीवंत। नहीं निराला सा कहीं कवि विद्रोही संत।।"

प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि निराला ने संस्कृत निष्ठ हिंदी भाषा में कविता लिखी जिसमें किसी भी विजातीय भाषा का एक भी शब्द नहीं मिलता। पूर्व प्रधानाचार्य अहिबरन सिंह गौर डॉ सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि निराला ने स्वयं विषपान करके अमृत बांटा। जेपी दुबे एवं वीएस तिवारी ने कहा कि राम की शक्ति पूजा एवं वाणी वंदना जैसी कालजयी रचनाएं निराला जी ही लिख सकते थे। प्रोफेसर कुलदीप आर्य ने कहा कि निराला ने मुक्त छंद विधा में जूही की कली जैसी लयात्मक रचना लिखकर हिंदी कविता को नई दिशा दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कायमगंज प्रभारी निरीक्षक राम अवतार ने कहा कि वाणी पुत्र साहित्यकार नव जागरण के अग्रदूत होते हैं। कार्यक्रम में कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह,शिव कुमार दुबे, दीवान विनीत कुमार एवं सिंधु परम मिश्रा आदि ने सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User