सास 30 वर्षीय प्रेमी संग फरार, 4 बहुओं के जेबर ले गई साथ

सास 30 वर्षीय प्रेमी संग फरार, 4 बहुओं के जेबर ले गई साथ

Jun 01, 2025 - 15:01
0 435
सास 30 वर्षीय प्रेमी संग फरार, 4 बहुओं के जेबर ले गई साथ

सास 30 वर्षीय प्रेमी संग फरार, 4 बहुओं के जेबर ले गई साथ ललितपुर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के जखौरा थाना क्षेत्र के सांकरवारा कलां गांव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

गांव की एक सास अपने 30 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार हो गई, और जाते-जाते वह घर से अपनी बहुओं के कीमती गहने भी साथ ले गई। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है और न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला का अपने से उम्र में छोटे युवक से प्रेम संबंध था। करीब 20 दिन पहले वह प्रेमी संग घर से निकल गई और तब से अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। महिला के पति का आरोप है कि पत्नी ने न सिर्फ घर और परिवार को छोड़ा, बल्कि दो बहुओं के लाखों रुपये के गहने भी अपने साथ ले गई। पीड़ित परिवार बीते तीन सप्ताह से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

 पुलिस की लापरवाही से तंग आकर अब महिला के पति ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है और न्याय की गुहार लगाई है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि प्रेमी की पत्नी भी अब खुद को पीड़ित बता रही है। उसने पुलिस से अपील की है कि उसका पति उसे लौटाया जाए। महिला का कहना है कि इस प्रेम प्रसंग से उसका घर टूट गया है और उसे समाज में शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। गांव में यह मामला अब चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण जहां सास के इस कदम से हैरान हैं, वहीं पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

जखौरा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है। फिलहाल पीड़ित परिवार को इंसाफ की उम्मीद है और गांव में लोग इस पूरे प्रकरण को लेकर स्तब्ध हैं। यह मामला न केवल सामाजिक मर्यादाओं को चुनौती दे रहा है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User