कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा के चुनाव में अध्यक्ष संतोष वर्मा एड0, महासचिव राजीव शर्मा एड0 निर्वाचित

Feb 01, 2026 - 19:20
0 172
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा के चुनाव में अध्यक्ष संतोष वर्मा एड0, महासचिव राजीव शर्मा एड0 निर्वाचित

block-350 block-350

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा के चुनाव में अध्यक्ष संतोष वर्मा एड0, महासचिव राजीव शर्मा एड0 निर्वाचित

 =बार और बैंच में सामंजस्य स्थापित रखने का प्रयास रहेगा: संतोष वर्मा एड0

एटा, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा के वार्षिक चुनाव 2026=27 बड़े ही उत्साह एवं शांति के साथ संपन्न हुआ। बार के अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार वर्मा एडवोकेट और महासचिव पद पर राजीव शर्मा एडवोकेट और कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार बघेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार सिंह व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र शाक्य व अभिषेक पाराशर, संयुक्त सचिव पद पर अविनाश कुमार, जगन वार्ष्णेय ,रवि किशोर ,कनिष्ठ गवर्नर काउंसिल पद पर शाजि या खान, मोना गुप्ता, आदित्य कुमार कुशवाहा, अभिषेक शर्मा, हर्षवर्धन सोलंकी विजय हुए हैं। और मनीष शर्मा व राधा कृष्ण में 433= 433 मत होने के कारण होल्ड 1रखा गया है। इनकी मतगणना कल होगी, वहीं उपाध्यक्ष और सीनियर गवर्नमेंट काउंसिल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

यहां यह बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार यादव व अशोक कुमार सिकरवार, सत्य प्रकाश शर्मा और संतोष कुमार वर्मा मैदान में थे। जहां एक ओर सत्य प्रकाश शर्मा एवं अशोक सिकरवार में संघर्ष जारी रहा, वहीं अवधेश कुमार यादव व संतोष कुमार वर्मा में कड़ा संघर्ष देखने को मिला।और संतोष कुमार वर्मा शुरू से ही बहुमत बनाते हुए आठवें राउंड की मतगणना तक अवधेश कुमार यादव को पीछे बढ़त बनाए रहे । नवे राउंड की मतगणना में अवधेश यादव ने दो वोटो से बढ़त बना ली, लेकिन जैसे ही दसवां राउंड की मतगणना शुरू हुई, संतोष कुमार वर्मा ने पुनः बढ़त बना ली और अंतिम 11वें राउंड की मतगणना तक बढ़त बनाते हुए 31 वोटो से जीत दर्ज की,वहीं महासचिव पद पर राजीव शर्मा ने शुरू से ही बढ़त बनाकर रखी और अमित जोहरी को पीछे कर 51 वोट से जीत दर्ज की, वहीं तीसरे स्थान पर लोकेंद्र पाल सिंह एडवोकेट ने 225 वोट प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन करने में सफलता हासिल की है। इस अवसर पर बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि हम अधिवक्ता हित सर्वोपरि रखेंगे, और बार और बैंच में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास जारी रखेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User