Mirzapur News : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

Nov 05, 2025 - 16:03
0 11
Mirzapur News :  कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

block-350 block-350

कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आए थे और ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफॉर्म पार करते समय यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालु गोमो-चोपन पैसेंजर ट्रेन से चुनार स्टेशन पर उतरे थे। स्टेशन से बाहर जाने के लिए वे प्लेटफॉर्म क्रॉस कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही कालका मेल की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के समुचित इलाज और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों को भी तत्काल मौके पर पहुंचने के आदेश दिए हैं। **छत्तीसगढ़ में भी हुआ था बड़ा ट्रेन हादसा** मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी इसी तरह की एक बड़ी दुर्घटना हुई थी, जब एक लोकल पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक यात्री घायल हुए थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। दोनों हादसों ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की लापरवाही के साथ-साथ स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधन की कमी को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User