कन्नौज जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले ने प्रशासन में हड़कंप मचा है

Jan 06, 2026 - 21:28
0 36
कन्नौज जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले ने प्रशासन में हड़कंप मचा है

block-350 block-350

कन्नौज जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है

कन्नौज। जेल की दीवार फांदकर चोरी का आरोपी अंकित और पॉक्सो एक्ट का आरोपी डिम्पी फरार हो गए मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री सख्त नजर आए। डीएम ने साफ कहा कि यह बंदी रक्षकों की बड़ी चूक है और पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। जहां-जहां भी लापरवाही सामने आएगी, वहां कड़ी कार्यवाही तय है। फरार कैदियों की तलाश में दो डिप्टी जेलर समेत कई थानों की पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जिले के सीमावर्ती इलाकों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं, एसपी विनोद कुमार ने जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था की गहन पड़ताल करते हुए जेल प्रशासन को सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस पूरे मामले में जेल प्रशासन के नए साल के जश्न में डूबे होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या-क्या सामने आता है और लापरवाही बरतने वालों पर कब तक गाज गिरती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User