सीडीओ ने किया पॉलीहाउस का निरीक्षण, उन्नत खेती से किसान कमा रहे सालाना 20-25 लाख का मुनाफा

Feb 03, 2026 - 21:59
0 0
सीडीओ ने किया पॉलीहाउस का निरीक्षण, उन्नत खेती से किसान कमा रहे सालाना 20-25 लाख का मुनाफा

block-350 block-350

सीडीओ ने किया पॉलीहाउस का निरीक्षण, उन्नत खेती से किसान कमा रहे सालाना 20-25 लाख का मुनाफा

मैनपुरी (अजय किशोर)। जनपद के कुरावली विकास खण्ड के अंतर्गत बागवानी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी नेहा बन्धु ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत संचालित संरक्षित खेती कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई गई आधुनिक तकनीकों की सीडीओ ने सराहना की। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने प्रगतिशील कृषक रामेन्द्र सिंह चौहान और मिथिलेश चौहान द्वारा निर्मित पॉलीहाउस का अवलोकन किया, जहाँ वर्तमान में डमिश्क गुलाब की खेती की जा रही है। किसान रामेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद की भौगोलिक स्थिति गुलाब की खेती के लिए बेहद अनुकूल है।

उन्होंने अपनी सफलता साझा करते हुए जानकारी दी कि इस आधुनिक तकनीक और बागवानी के माध्यम से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 20 से 25 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। सीडीओ नेहा बन्धु ने अन्य किसानों को भी पारंपरिक खेती के दायरे से बाहर निकलकर फल, पुष्प और आधुनिक औद्यानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने पाया कि वर्तमान में फूलों की देखरेख के लिए बाहर से श्रमिक बुलाए जा रहे हैं, जिस पर उन्होंने कृषक को स्थानीय श्रमिकों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का सुझाव दिया। जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए सीडीओ ने कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और इच्छुक लाभार्थियों के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं ताकि अधिक से अधिक ग्रामवासी योजना का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User