पड़ोसी महिला जबरन सम्बंध बनाती और पैसे देती, और फिर बाद में ...!

पड़ोसी महिला जबरन सम्बंध बनाती और पैसे देती, और फिर बाद में ...!

Dec 15, 2025 - 10:46
 0  931
पड़ोसी महिला जबरन सम्बंध बनाती और पैसे देती, और फिर बाद में ...!
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

UP Crime : वराणसी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री 45 वर्षीय अनुपमा उर्फ सीता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसके ही पड़ोसी रहे युवक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री को बच्चा नहीं हो रहा था तो उसके साथ संबंध बनाती थी। लंबे समय से जबरिया ऐसा कर रही थी।

युवक की शादी के बाद भी संबंध बनाने के लिए दबाव डालती थी। युवक मुहल्ले से दूर जाकर रहने लगा तब भी ब्लैकमेल करने लगी और संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती। कई बार संबंध बनाने के एवज में पैसे भी दिए। लगातार दबाव से परेशान युवक ने अपनी पत्नी को भी इस बारे में बता दिया। इसके बाद पति-पत्नी ने महिला की हत्या की खौफनाक साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया। एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी मीरापुर बसहीं निवासी मोहित यादव, उसकी पत्नी अंजलि चौहान हैं। दोनों हत्या के बाद ट्रेन पकड़कर मुंबई भागने की फिराक में थे। तभी शिवपुर पुलिस और एसओजी टीम ने दबोच लिया।

मोहित यादव ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में शारदा विहार कॉलोनी में ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपमा के पड़ोस में रहता था। अनुपमा के पति शैलेश कुमार पटेल पैकैट बंद दूध एवं दही बेचते हैं। वह अक्सर अनुपमा के घर दूध या दही लेने के लिए जाता था। इसी दौरान अनुपमा ने उससे नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी। फिर इलाज के बाद भी बच्चा पैदा नहीं होने की बात कहने लगी। बच्चा पैदा करने के लिए उसके साथ संबंध बनाने लगी। कहती थी बच्चा पैदा होने पर वह 50 हजार रुपये भी देगी। इस बीच युवक ने अंजलि से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद भी महिला संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती। इससे परेशान होकर युवक अपनी पत्नी के साथ पांडेयपुर में किराये का कमरा लेकर रहने लगा। युवक ने पुलिस को बताया कि दूरी बढ़ने लगी तो अनुपमा ब्लैकमेल करने लगी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी अंजलि को पूरी बात बताई। अंजलि और युवक ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला की हत्या की साजिश रच डाली।

युवक ने बताया कि उसके पति का दूध का कारोबार है। वह सुबह दूध लेने के लिए जाता था। इस समय वह घर में अकेली रहती थी। गुरुवार सुबह पत्नी के साथ युवक महिला के घर के पास गया। दोनों ने आधे घंटे तक रेकी की। इसके बाद दही लेने के बहाने उसकी पत्नी ने दरवाजा खुलवाया। पत्नी अंदर गई तो पीछे से युवक भी चला गया। महिला को पीछे से पकड़कर पहले उसका गला रेत दिया। इसके बाद सिलबट्टे से सिर कूच दिया। घटना को लूट और चोरी दर्शाने के लिए अलमारी में रखे गहने और नगदी उठा लिए और वहां से भाग निकले। एडीसीपी नीतू कादयान ने बताया क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें घर से निकलते हुए पति-पत्नी दिखे। इसी आधार पर दोनों को लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र से धर दबोचा। इनकी गिरफ्तारी में फोरेंसिक क्लू मददगार बने।

बताया कि घर में मिले जूतों के निशान का प्रेशर काफी कम था। पर्सनैलिटी के हिसाब से आरोपी की पहचान हुई। दंपती के पास से महिला के करीब 2 लाख के गहने और 73 हजार से ज्यादा रुपए बरामद हुई है। हत्या में यूज किया गया ब्लेड और बट्टा बरामद किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए हैं। कहा कि अवैध संबंध की बात गलत है। आरोपी युवक ने लूट के लिए हत्या की। इस घटना में उसकी पत्नी भी शामिल थी।