Farrukhabad News : अवैध बालू खनन बना मौत और दहशत की वजह

Feb 03, 2026 - 22:07
0 0
Farrukhabad News : अवैध बालू खनन बना मौत और दहशत की वजह

block-350 block-350

अवैध बालू खनन बना मौत और दहशत की वजह

युवक की मौत के बाद भी नहीं थमा आतंक, खनन माफिया बेखौफ

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। थाना अमृतपुर क्षेत्र में अवैध बालू खनन और ओवरलोड डंपरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। लापरवाही पहले एक युवक की जान ले चुकी है और अब पीड़ित परिवार को धमकाकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। ग्राम आसमपुर मंझा के पास गंगा किनारे संचालित बालू खदान से दलवीर सिंह के ओवरलोड डंपर संकरी व जर्जर सड़क से गुजर रहे हैं। सड़क की बदहाली और जलभराव के चलते 21 जनवरी 2025 की शाम डंपर संख्या UP31 BT 4753 ने विजय सिंह को कुचल दिया, मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया तो 24 जनवरी 2026 को आरोप है कि दलवीर सिंह छह लोगों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा, चार लाख रुपये देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इंकार पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच अवर निरीक्षक राहुल सिंह को सौंपी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की निष्क्रियता ने खनन माफिया को खुली छूट दे रखी है। अब सवाल यह है—क्या कार्रवाई होगी या अवैध खनन यूं ही जान लेता रहेगा?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User