BAHRAICH News : मदरसे में शौचालय में बंद मिलीं 40 नाबालिग लड़कियां

BAHRAICH News : मदरसे में शौचालय में बंद मिलीं 40 नाबालिग लड़कियां

Sep 26, 2025 - 08:49
0 94
BAHRAICH  News : मदरसे में शौचालय में बंद मिलीं 40 नाबालिग लड़कियां

उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जिले के पयागपुर क्षेत्र में चल रहे एक अवैध मदरसे पर छापेमारी की गई है. पुलिस के अलाधिकारियों ने गुप्त सूचना मिलने पर ये कार्रवाई की गयी। वहीं इस छापे के बाद मदरसे से मिली 40 नाबालिग लड़कियों को देख अधिकारी हैरान रह गए।

पुलिस को सूचना मिली थी की क्षेत्र में एक दुकान के अंदर अवैध तरीके से मदरसे का संचालन किया जा रहा है।जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई. इस दौरान लड़कियों को टॉयलेट में बंद किया गया था। बहराइच जिले की पयागपुर तहसील क्षेत्र के पटीहाट चौराहे पर बने एक मदरसे से 40 नाबालिग लड़कियों के बरामद होने से हड़कंप मच गया. दुकान के अंदर बने आलीशान मदरसे की गुप्त सूचना पर एसडीएम अश्वनी पांडे व नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मदरसा संचालक ने बच्चियों को टॉयलेट में बंद कर रखा था, जिन्हें पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया. बच्चियों की बरामदगी से प्रशासन भी दंग रह गया. फिलहाल एसडीएम व पयागपुर पुलिस हर एंगल से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। दरअसल पयागपुर के पहलवाला गांव के एक मदरसे में निरीक्षण चल रहा था।

 इस दौरान जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो निरीक्षण के दौरान उन्हें एक शौचालय बंद मिला जिसको खोलने के सभी हैरान रह गए. महिला पुलिसकर्मी ने जब शौचालय को खोला तो एक के बाद एक 40 लड़कियां शौचालय के भीतर से निकली, जिस देख अधिकारी भी हैरान रह गए। पयागपुर के उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर अचानक छापे की कार्रवाई की गई थी। शुरुआत में मदरसा संचालकों ने हमें ऊपर जाने से रोका. लेकिन, जब पुलिस के साथ अंदर प्रवेश किया तो छत पर बने शौचालय में बच्चियां बंद मिलीं। मदरसा संचालकों से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अचानक छापेमारी की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। जिससे बच्चियां खुद शौचालय में जाकर छिप गईं थीं. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि बच्चियों को आखिर शौचालय में क्यों छिपाया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User