Gaziyabad News : 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला दरोगा और सिपाही गिरफ्तार

Gaziyabad News : 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला दरोगा और सिपाही गिरफ्तार

Dec 21, 2025 - 21:21
0 184
Gaziyabad News : 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला दरोगा और सिपाही गिरफ्तार

block-350 block-350

50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ महिला दरोगा और सिपाही गिरफ्तार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस की साख पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार दाग लगा है गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में तैनात महिला दरोगा प्रिया सिंह और सिपाही शाहिद की वजह से, जिन्हें मेरठ एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला दहेज उत्पीड़न के एक केस से जुड़ा है, जिसमें विवेचना के नाम पर सौदेबाजी की जा रही थी। आरोप है कि महिला दरोगा ने केस में राहत देने के बदले मोटी रकम की मांग की थी। मेरठ सदर तहसील में तैनात लेखपाल रजनीश की पत्नी चंचल ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस में रजनीश को जेल भी जाना पड़ा था। विवेचना मुरादनगर थाने के पिंक बूथ की प्रभारी दरोगा प्रिया सिंह कर रही थीं।

पीड़ित रजनीश का आरोप है कि दरोगा ने केस का डर दिखाकर दो शर्तों पर सौदेबाजी शुरू की— 1. बुजुर्ग माता-पिता का नाम मुकदमे से हटाना 2. अन्य गंभीर धाराएं न बढ़ाना इसके बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई, जो बाद में 50 हजार रुपये में तय हुई। इस पूरी डील में सिपाही शाहिद बिचौलिया बना हुआ था। रिश्वत की धमकियों से परेशान होकर रजनीश ने मेरठ एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही मुरादनगर थाने के अंदर 50 हजार रुपये कैश दिए गए, पहले से तैनात एंटी करप्शन टीम ने महिला दरोगा और सिपाही को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

“शुरुआत में 2 लाख रुपये मांगे गए। बार-बार धमकी दी जा रही थी कि पैसे नहीं दिए तो माता-पिता का नाम नहीं निकलेगा और नया केस जोड़ दिया जाएगा।” यह कार्रवाई मेरठ एंटी करप्शन टीम की इंस्पेक्टर अर्चना के नेतृत्व में की गई। टीम में इंस्पेक्टर योगेश धामा, एसआई राहुल देव तोमर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए मेरठ ले जाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User