Farrukhabad News : आवारा कुत्ते द्वारा बाइक से गिराए जाने से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

Feb 03, 2026 - 22:02
0 0
Farrukhabad News : आवारा कुत्ते द्वारा बाइक से गिराए जाने से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

block-350 block-350

आवारा कुत्ते द्वारा बाइक से गिराए जाने से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

फर्रुखाबाद। चलती बाइक से आवारा कुत्ते द्वारा धोती खींचे जाने से गंभीर रूप से घायल हुई आंगनबाड़ी सहायिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम देवसनी निवासी मुकेश चंद्र राजपूत की पत्नी मालती देवी आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। वह अपनी पुत्री स्वार्थी, जो नाला वघार स्थित मेजर एस.डी. सिंह कॉलेज में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रही है, से मिलकर अपने 17 वर्षीय पुत्र शोभित के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। जब बाइक कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम बहादुर नगला के पास पहुंची, तभी एक आवारा कुत्ते ने अचानक मालती देवी की धोती खींच ली, जिससे वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ीं।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां ऑपरेशन के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार सायं पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मालती देवी का शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मालती देवी के निधन से परिजनों के साथ-साथ आंगनबाड़ी विभाग में भी शोक व्याप्त है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User