अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की सगाई, शादी से पहले हैं दोनों के 2 बच्चे

Dec 14, 2025 - 09:32
0 37
अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की सगाई, शादी से पहले हैं दोनों के 2 बच्चे

block-350 block-350

अर्जुन रामपाल इन दिनों धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर माधवन हैं, उसे काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन सबके बीच अर्जुन ने एक ऐसी बात बताई है जिसे सुनकर उनके फैंस भी खुश हो जाएंगे।

अर्जुन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सगाई कन्फर्म की है। शनिवार को रिया चक्रवर्ती ने अपने पॉडकास्ट का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन और गैब्रिएला साथ में हैं और दोनों अपनी लव स्टोरी को लेकर बात करते हैं। इसी दौरान गैब्रिएला बोलती हैं कि हमारी अभी शादी नहीं हुई है, लेकिन कौन जानता है ये? इस पर अर्जुन बोलते हैं कि हमारी सगाई हो गई है। हम ये आपके शो में रिवील कर रहे हैं। इस दौरान गैब्रिएला बोलती हैं कि उन्होंने अर्जुन को उनके लुक्स के लिए अप्रोच नहीं किया और शायद अर्जुन ने भी ऐसा ही किया है।

तभी अर्जुन बोलते हैं नहीं, नहीं मैं तो इसलिए इनके पीछे गया क्योंकि ये हॉट हैं, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि हॉटनेस के अलावा भी कई चीजें हैं। गैब्रिएला फिर बताती हैं कि कैसे पैरेंटहुड ने प्यार को लेकर उनकी समझ को एक नई शेप दी है। वह बोलीं, आपका प्यार कंडिशन के साथ आता है, ऐसा है कि अगर ये इंसान ऐसा बिहेव करेगा तभी मैं उसे अप्रूव करूंगी या प्यार करूंगी। लेकिन जब आपका बच्चा हो जाता है तब आप ऐसा नहीं कर सकते। बता दें कि अर्जुन और गैब्रिएला के 2 बेटे हैं। पहला बेटा अरिक का जन्म 2019 में हुआ था और दूसरे अरिव का 2023 में।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User