Farrukhabad News : पत्रकार पर पुलिस की दबंगई! कैमरा छीना, गालियाँ दीं, मारपीट कर जेल भेजने की धमकी

Feb 03, 2026 - 22:09
0 77
Farrukhabad News : पत्रकार पर पुलिस की दबंगई! कैमरा छीना, गालियाँ दीं, मारपीट कर जेल भेजने की धमकी

block-350 block-350

पत्रकार पर पुलिस की दबंगई! कैमरा छीना, गालियाँ दीं, मारपीट कर जेल भेजने की धमकी

फर्रुखाबाद में खाकी का खौफ: सच दिखाने पर बौखलाई पुलिस, प्रेस की आज़ादी पर हमला

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जनपद में एक समाचार पत्र के क्राइम रिपोर्टर के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की गई बदसलूकी और मारपीट की घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 11 बजे, थाना कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के मोहल्ला नलिया दरवाजे के पास रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार ने दो पुलिस सिपाहियों द्वारा दो व्यक्तियों की खुलेआम बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो बनाना शुरू किया। कैमरा चलते ही पुलिसकर्मी आपा खो बैठे और पत्रकार से अभद्र भाषा में सवाल-जवाब करने लगे। जब पत्रकार की पत्नी ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया, तो दबंग सिपाहियों ने मां-बहन की गालियाँ देते हुए माहौल और तनावपूर्ण कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद पुलिस कर्मियों ने जबरन मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट किया, मोबाइल को जमीन पर पटक दिया, और पत्रकार के साथ लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की। यहीं नहीं, पत्रकार और उसकी पत्नी को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर मौके से भगा दिया गया। पीड़ित पत्रकार न्याय की उम्मीद में जब थाना कोतवाली फर्रुखाबाद पहुंचा, तो वहां भी उसे और उसकी पत्नी को थाने से भगा दिया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पूरे मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों को अघोषित संरक्षण प्राप्त है। यह घटना केवल एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि संविधान प्रदत्त प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।

सवाल यह उठता है कि जब सच दिखाने वाला कैमरा ही पुलिस को चुभने लगे, तो आम जनता की आवाज आखिर कौन उठाएगा? अब सबकी निगाहें पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और शासन पर टिकी हैं कि क्या दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल निलंबन और एफआईआर दर्ज कर पत्रकारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाएगा, या यह मामला भी फाइलों में दफन होकर रह जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User