लव, सेक्स और धोखा! फिर नंगा कर पत्नी की फैकी लाश, हैवान निकला सब-इंस्पेक्टर

लव, सेक्स और धोखा! फिर नंगा कर पत्नी की फैकी लाश, हैवान निकला सब-इंस्पेक्टर

Nov 18, 2025 - 10:15
0 695
लव, सेक्स और धोखा! फिर नंगा कर पत्नी की फैकी लाश, हैवान निकला सब-इंस्पेक्टर

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सड़क किनारे निर्वस्त्र मिली महिला की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा उजागर किए गए नाम ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. इस मामले की जांच में पता चला कि हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतका के प्रेमी और महोबा जिले में तैनात सब-इंस्पेक्टर अंकित यादव ने ही किया था।

 वहीं पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार और उसकी कार बरामद कर ली गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह मौदहा थाना क्षेत्र के रमना गांव के पास एक खेत में ग्रामीणों ने एक महिला की नग्न लाश देखी. पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शव पर चोटों के निशान थे, लेकिन उसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई। पहचान की प्रक्रिया शुरू हुई और जल्द ही पता चला कि शव महोबा जिले की 30 साल की किरण देवी का था. परिवार को सूचित किया गया और भाई विजय कुमार हमीरपुर पहुंच गए. उन्होंने तुरंत दो नाम बताए: किरण का पति और एक पुलिस इंस्पेक्टर। जानकारी के मुताबिक किरन की शादी सीआरपीएफ जवान विनोद सिंह से हुई थी. कुछ सालों से उनके रिश्ते में खटास देखने को मिल रही थी।

 ये मामला इतना बिगड़ गया कि किरण ने कबरई थाने में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। कबरई थाने में तैनात एसआई अंकित यादव मामले की जांच कर रहे थे. जांच के दौरान, दोनों के बीच बातचीत होती रही. धीरे-धीरे उनकी बातचीत निजी हो गई और रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया. अपने परिवारों को बिना बताए, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से मिल रहे थे। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि घटना से एक दिन पहले, 12 नवंबर को, अंकित यादव ने एक परिचित से कार उधार ली और किरण को अपने साथ हमीरपुर ले गया. वहीं टोल प्लाजा और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी हरकतें भी कैद हो गईं। पुलिस का कहना है कि दोनों शाम को मौदहा इलाके में कुछ देर रुके. इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

 इतना ही नहीं बल्कि ये बहस हाथापाई तक पहुंच गई। जांच में पता चला कि इस दौरान गुस्से में आकर अंकित ने कार में रखी लोहे की रॉड से किरण पर कई बार वार किए। किरण को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद, आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए शव को नग्न अवस्था में खेतों में फेंक दिया. वो अपनी पहचान और घटना का समय मिटाने के लिए उसके कपड़े और मोबाइल फोन अपने साथ ले गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User