एसपी ने किया थाना दन्नाहार का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

Feb 02, 2026 - 21:31
0 11
एसपी ने किया थाना दन्नाहार का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

block-350 block-350

एसपी ने किया थाना दन्नाहार का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

मैनपुरी (अजय किशोर)। मैनपुरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने सोमवार को थाना दन्नाहार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखने के साथ-साथ मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय और महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। एसपी ने महिला सुरक्षा को लेकर तैनात कर्मियों को सजग रहने और फरियादियों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विवेचना कक्ष, शस्त्रागार और थाना परिसर का भी भ्रमण किया। उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन करते हुए प्रविष्टियों को अद्यतन रखने पर जोर दिया।

परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि कार्यालय का वातावरण बेहतर और कार्य अनुकूल बना रहे। अंत में, पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों के प्रभावी समाधान और लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समयबद्ध तरीके से मामलों का निपटारा कर आम जनमानस को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User