गंदी बात वाला वीडियो वायरल, मुँह में मूतने की कह दी महिला दरोगा ने हुई लाइन हाजिर

गंदी बात वाला वीडियो वायरल, मुँह में मूतने की कह दी महिला दरोगा ने हुई लाइन हाजिर

Dec 31, 2025 - 13:23
0 421
गंदी बात वाला वीडियो वायरल, मुँह में मूतने की कह दी महिला दरोगा ने हुई लाइन हाजिर

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ट्रैफिक जाम के दौरान दबंगाई दिखाना अलीगढ़ में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर रत्ना राठी को भारी पड़ गया है. सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रत्ना राठी के खिलाफ एक्शन लिया है। आरोपी महिला दरोगा के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मेरठ में एक दंपति के साथ बदसलूकी करने वाली महिला दरोगा रत्ना राठी के खिलाफ अलीगढ़ पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है. अलीगढ़ पुलिस ने वायरल वीडियो का खुद से ही संज्ञान लेते हुए रत्ना राठी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. पुलिस विभाग ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए एक विभागीय समिति का गठन किया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा विवाद मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के बॉम्बे बाजार में रविवार शाम करीब 7 बजे हुआ. अलीगढ़ में तैनात सब-इंस्पेक्टर रत्ना राठी किसी सरकारी काम से सहारनपुर गई थीं. लौटते समय मेरठ से गुजर रही थीं. आबूलेन पर भारी जाम होने के कारण उनकी गाड़ी फंस गई। आरोप है कि जाम में फंसते ही महिला दरोगा आपा खो बैठीं और गाड़ी साइड न मिलने पर कार में बैठे-बैठे ही गालियां देने लगीं. मामला तब और बढ़ गया जब वह गाड़ी से नीचे उतरीं और सामने वाली कार में सवार एक दंपति के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की करने लगीं।

जब कार सवार युवक ने इस बदसलूकी का विरोध किया तो दरोगा ने अपनी वर्दी की धौंस दिखाते हुए उसे सरेराह धमकाया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दरोगा की दबंगई का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User