बिना अनुमति मशाल जुलूस निकालने के आरोप में तीन हिरासत में, व्यापारी संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Feb 03, 2026 - 22:08
0 0
बिना अनुमति मशाल जुलूस निकालने के आरोप में तीन हिरासत में, व्यापारी संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

block-350 block-350

बिना अनुमति मशाल जुलूस निकालने के आरोप में तीन हिरासत में, व्यापारी संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद। बिना पुलिस अनुमति के मशाल जुलूस निकालकर बाजार में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो व्यापारियों और एक व्यापारी के भाई को हिरासत में लिया है। मामले में अन्य नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मशाल जुलूस से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है, जिनमें बजरिया चौकी प्रभारी लछिमन सिंह और विवेचक सहायक उपनिरीक्षक राहुल कुमार शामिल हैं। छापेमारी के दौरान मोहल्ला बैजनाथ स्ट्रीट निवासी जय कश्यप, बहादुरगंज तराई निवासी मजीद तथा भीकमपुरा निवासी राजेंद्र के भाई परमेश्वर चौहान को हिरासत में लिया गया है। वहीं व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव, रोहन कश्यप, सचिन सहित अन्य की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इधर, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी एकलाख खां ने व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को अन्यायपूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव द्वारा बजरिया चौकी प्रभारी के कथित भ्रष्टाचार की शिकायत करने के बाद दबाव बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग करते हुए चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर व्यापारी आंदोलन करेंगे और बाजार बंद भी कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दे दी गई है तथा मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User