Mainpuri News : मांगों को लेकर कुरावली तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल

Feb 02, 2026 - 21:28
Updated: 5 months ago
0 6
Mainpuri News : मांगों को लेकर कुरावली तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल

block-350 block-350

मांगों को लेकर कुरावली तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल

मैनपुरी (अजय किशोर)। स्थानीय तहसील में उप जिलाधिकारी के विरुद्ध अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा है। अपनी लंबित मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार से सभी न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील धरने पर बैठ गए हैं, जिससे तहसील की न्यायिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि वे पिछले 28 दिनों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

अध्यक्ष ने बताया कि 6 जनवरी को ही 15 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया था, जो मुख्य रूप से किसानों और आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं से जुड़ा है, किंतु अधिकारी इस पर संज्ञान लेने को तैयार नहीं हैं। विरोध का मुख्य कारण दाखिल-खारिज और परवाना आरके जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में हो रही अत्यधिक देरी है। अधिवक्ताओं के अनुसार, नामान्तरण के आदेश महीनों से लंबित हैं और कई फाइलें तो दो-तीन साल से दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। अधिकारियों द्वारा शासन के काम का बहाना बनाकर फाइलों का निस्तारण न करना न केवल अधिवक्ताओं बल्कि आम जनता और किसानों के लिए भी भारी परेशानी का सबब बना हुआ है। संघ के सचिव कौशलेंद्र सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि वर्तमान में यह कलम बंद हड़ताल है, लेकिन यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो अधिवक्ता भूख हड़ताल जैसे कड़े कदम उठाने को विवश होंगे। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी जायज मांगों को मानकर लंबित फाइलों का निस्तारण शुरू नहीं होता, उनका प्रदर्शन और भी उग्र रूप लेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User