लघु मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

Feb 03, 2026 - 22:12
0 1
लघु मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

block-350 block-350

लघु मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी, एटा में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लघु मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश चन्द ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर में उपस्थित लोगों को विधिक अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोषण राशन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र, खादी ग्रामोद्योग की टूलकिट तथा कृषि विभाग द्वारा अनुदान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता एवं पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User