UP Crime News : दरोगा ने दवाई खाकर किरण से बनाये बार बार सम्बंध, फिर दरोगा ....

UP Crime News : दरोगा ने दवाई खाकर किरण से बनाये बार बार सम्बंध, फिर दरोगा ....

Nov 20, 2025 - 09:32
0 716
UP Crime News :  दरोगा ने दवाई खाकर किरण से बनाये बार बार सम्बंध, फिर दरोगा ....

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के महोबा की किरण की अपने पति CRPF जवान विनोद सिंह से ऐसी ठनी की मामला पुलिस तक पहुंच गया. पति को सबक सिखाने के लिए वो थाने के चक्कर लगाने लगी और वहीं उसकी आंखें दरोगा अंकित यादव से लड़ गईं। एक नई प्रेम कहानी शुरू हुई. किरण को लगा कि चलो पति न सही, अंकित यादव तो मिला।

यही है उसका पर्फेक्ट मैच. पर किरण को नहीं पता था कि अंकित का ये साथ उसकी जिंदगी पर भारी पड़ जाएगा. खेत में किरण की बॉडी जब न्यूड पड़ी मिली तो दरोगा अंकित यादव की कातिल कहानी सामने आई। ये प्रेमी ऐसा साइको किलर की तरह सामने आया है कि किरण को मारने से पहले इसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. आइए आपको हमीरपुर में हुए किरण हत्याकांड की सनसनीखेज कहानी को परत दर परत खोलकर बताते हैं। महोबा के कबरई थाना क्षेत्र की रहने वाली किरण देवी की शादी CRPF जवान विनोद सिंह से हुई थी।

 शादी के बाद किरण और विनोद के बीच सब कुछ सही नहीं रहा. दोनों के बीच झगड़े होने लगे. फिर एक दिन किरण ने पति और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। इस केस की जांच कबरई थाने में तैनात दारोगा अंकित यादव ने की. यहीं से किरण दारोगा अंकित के संपर्क में आई. अफसोस अब यह है कि इस मुलाकात का अंत किरण की हत्या पर आकर हुआ. पुलिस ने दारोगा अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। जब किरण दारोगा अंकित के संपर्क में आई तो दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. किरण और अंकित के बीच दो साल तक अवैध संबंध रहे। अंकित ने बताया कि किरण उससे प्यार करने लग गई थी। किरण, अंकित से शादी करना चाहती थी. उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था. शुरू में अंकित ने किरण की शादी वाली बात को टाला. मगर वो नहीं मानी. यहीं से अंकित ने किरण को रास्ते से हटाने का प्लान बना दिया। 12 नवंबर को अंकित ने अपने किसी परिचित से कार मांगी. कार में घुमाने के लिए उसने किरण को बुलाया. किरण भी खुशी-खुशी अंकित के साथ घूमने के लिए चल दी।

इस बीच कार में अंकित ने कई बार किरण संग यौन संबंध बनाए. जानकारी मिली है कि अंकित ने सेक्सवर्धक गोलियां खाकर किरण संग संबंध बनाए थे. इसी दौरान दोनों के बीच लड़ाई हुई. विवाद ज्यादा बढ़ा तो खेत में ले जाकर अंकित ने किरण की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह अंकित को नग्न अवस्था में खेत में फेंककर फरार हो गया, ताकि पहचान न हो सके और मामला रेप-हत्या लगे। मगर कानून के हाथ लंबे होते हैं, शायद ये बात अंकित भी जानता होगा. महिला की पहचान के बाद पुलिस सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंच गई। जांच में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार, हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, दोनों के बीच हुई मोबाइल चैट्स और कॉल रिकॉर्ड भी बरामद किए हैं. इन ठोस सबूतों के आधार पर आरोपी आरोपी अंकित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User