पुलिस में उपनिरीक्षकों का प्रमोशन आदेश जारी

Feb 03, 2026 - 22:14
0 74
पुलिस में उपनिरीक्षकों का प्रमोशन आदेश जारी

block-350 block-350

पुलिस में उपनिरीक्षकों का प्रमोशन आदेश जारी

एटा। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) को पदोन्नति देकर निरीक्षक बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। आईजी स्थापना कार्यालय द्वारा जारी इस प्रमोशन आदेश के तहत प्रदेश के कई जनपदों के दरोगाओं को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रमोशन के बाद सभी पदोन्नत अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश शीघ्र जारी किए जाएंगे।

जनपद एटा से भी तीन उपनिरीक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिला है। इनमें पिलुआ थाना प्रभारी संजय राघव को इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं थाना राजा का रामपुर के प्रभारी सतपाल सिंह को भी इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट किया गया है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User