Delhi factory Fire: बवाना की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 25 दमकल मौक पर

Jan 03, 2024 - 09:25
0 14
Delhi factory Fire: बवाना की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 25 दमकल मौक पर

block-350 block-350

नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की 25 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची है।

फायर ऑफिसर राम गोपाल मीना का कहना है, 'आग लगने की कॉल रात करीब 1:30 बजे मिली थी। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की कुल 25 गाड़ियां मौजूद थीं। भारी नुकसान हुआ है लेकिन घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

आग पर अब काबू पा लिया गया है।' अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। जानकारी के मुताबिक यह फैक्ट्री बवाना के साईं धर्म कांटा के पास स्थित है। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें काफी ऊंचाई तक देखी जा रही है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना में किसी हताहत की भी सूचना नहीं है। फिलहाल कूलिंग का काम किया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User