Aaj Ka Mausam : बारिश का येलो अलर्ट जारी, यहां अब तक 6 लोगों की मौत

Jul 10, 2023 - 08:08
Updated: 3 years ago
0 41
Aaj Ka Mausam : बारिश का येलो अलर्ट जारी, यहां अब तक 6 लोगों की मौत

block-350 block-350

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश कहर बरपा रही है। दिल्ली में रविवार को 41 वर्ष बाद जुलाई माह में एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को भी तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। साथ ही, हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़े जाने की वजह से राजधानी में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में सोमवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश के आसार जताए हैं, वहीं 11 से 15 जुलाई तक हल्की बारिश संभव है। हालात को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में अलग-अलग घटनाओं में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मॉनसून सीजन में पहली बार शनिवार को शुरू हुई तेज बारिश रविवार को भी जारी रही। इसके चलते पार्कों, अंडरपास यहां तक कि अस्पतालों में भी पानी भर गया। कई जगह ट्रैफिक सिग्नल फेल हो गए। हालात संभालने के लिए दिल्ली में यातायात प्रबंधन के लिए 3400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। वहीं दिल्ली सरकार द्वारा रविवार को सभी विभागों के अफसरों की संडे की छुट्टी रद्द कर ग्राउंड पर उतरा गया था। साथ ही मंत्रियों और मेयर को भी सभी इलाकों में जाकर स्थिति का जायजा लेने का आदेश दिया गया था।

54 स्थानों पर यातायात बाधित : दिल्ली में रविवार को कम से कम 54 स्थानों पर यातायात बाधित हुआ। इनमें गीता कॉलोनी, मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र, पश्चिम विनोद नगर, पूर्वी विनोद नगर, अधचीनी, चिल्ला बॉर्डर, आजाद मार्केट, मुंडका, राजधानी पार्क, नवाब गंज, संत नगर, बुराड़ी, सराय काले खां, नेहरू विहार क्रॉसिंग, निगम बोध घाट, पश्चिम विहार, ओखला सब्जी मंडी सहित अन्य इलाके शामिल थे। मिंटो रोड को एहतियातन बंद रखा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User