Kasganj news भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बने राजपाल सिंह वर्मा हुए निर्विरोध

Jan 20, 2026 - 20:40
0 0
Kasganj news भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बने राजपाल सिंह वर्मा हुए निर्विरोध

block-350 block-350

भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बने राजपाल सिंह वर्मा हुए निर्विरोध कासगंज अमांपुर भूमि विकास का‌ अध्यक्ष भाजपा के राजपाल सिंह वर्मा को निर्विरोध चुना गया।

अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। मंगलवार को उन्होंने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।

अमांपुर भूमि विकास बैंक में अध्यक्ष पद के लिए राजपाल सिंह वर्मा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत अमांपुर विकास खंड कार्यालय पर पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा के समर्थकों ने उन्हे फूलामाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। वही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा नेता बीडी राना, भाजपा जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, भाजपा जिला मंत्री अनुरोध प्रताप सिंह, भाजपा नेता शिवराज सिंह वर्मा, भाजपा नेता दिनकर राव चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, धीरज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, बृजेश वर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, सौरभ वर्मा, पीसी वर्मा, डाॅ भगवान सिंह वर्मा, सत्यवीर सिंह, पुष्पेंद्र आरएसएस, आकाश गुप्ता सर्राफ, वीरपाल वर्मा, प्रशांत वर्मा, उत्कर्ष वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User