Etah News : कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Jan 26, 2026 - 20:57
0 7
Etah News : कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

block-350 block-350

कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एटा। कलेक्ट्रेट परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शांति एवं सद्भाव के प्रतीक स्वरूप सफेद कबूतर एवं तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार के समीप प्रस्तावित विश्राम कक्ष/प्रतीक्षा कक्ष के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रिंट्स गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिनकी सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि भारत का लोकतांत्रिक इतिहास पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है। हम सभी का दायित्व है कि ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश व समाज के हित में कार्य करें। यह दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है तथा अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर के वालंटियर्स द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने आपातकालीन परिस्थितियों में की जाने वाली कार्यवाही एवं उपयोगी उपकरणों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) लालता प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, उप जिलाधिकारी सतीश कुमार, अनवर राशिद फारुकी, पीयूष रावत, श्वेता सिंह, राजकुमार मौर्य, उपायुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. चमन लाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौहान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हर्ष वर्धन सहित कलेक्ट्रेट परिवार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User