अपने तीन मासूम कलेजे के टुकड़ों का मोह छोड़ मां प्रेमी के साथ फरार

Mar 14, 2024 - 20:12
0 37
अपने तीन मासूम कलेजे के टुकड़ों का मोह छोड़ मां प्रेमी के साथ फरार

block-350 block-350

अपने तीन मासूम कलेजे के टुकड़ों का मोह छोड़ मां प्रेमी के साथ फरार

कायमगंज / फर्रुखाबाद । इश्क का जुनून उम्र पर भी पडा भारी । एक मां अपने तीन बच्चों की ममता छोड़कर नगदी तथा जेवर लेकर अपने प्रेमी रिश्तेदार के साथ रफूचक्कर हो गई। अपने प्रेमी के प्रेम में दीवानी तीन बच्चों की मां की करतूत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है ।

घटना के संबंध में क्षेत्र के एक गांव के पत्नी वियोगी निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पीड़ा बताते हुए कहा है कि उसकी शादी लगभग 18 वर्ष पहले हुई थी । शादी के बाद उसकी पत्नी ने दो बेटे तथा एक बेटी को जन्म दिया । इसके बावजूद भी पत्नी उसके एक रिश्तेदार के प्रेम में फंसकर उसके वहालने फुसलाने में आकर घर से उसी के साथ चली गई ।

तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि जाते समय उसकी बेवफा पत्नी लगभग 1,10,000 रुपए नकद के अलावा घर में रखें कुछ जेवरात भी ले गई है । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने की बात कह रही है प्रेमी के साथ फरार महिला की 10 वर्षीय बेटी अपनी मां की करतूत के सदमे में बीमार हो गई ।

जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है । बीमार बच्ची बार-बार रो-रो कर अपनी मां को याद कर रही है । लेकिन इश्क में दीवानी अपने प्रेमी के साथ फरार हुई इस बेदर्द मां को क्या अपने इन मासूम बच्चों की याद आती है भी ,अथवा नहीं? कुछ कहा नहीं जा सकता । बहरहाल मां के प्यार से वंचित हुए बच्चे काफी परेशान हो रहे हैं ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User