Farrukhabad News : बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखाने वाले वीरपाल लोधी को मिल रही धमकियां, दरोगा का ऑडियो वायरल

Mar 16, 2026 - 20:26
0 176
Farrukhabad News : बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखाने वाले वीरपाल लोधी को मिल रही धमकियां, दरोगा का ऑडियो वायरल

block-350 block-350

बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखाने वाले वीरपाल लोधी को मिल रही धमकियां, दरोगा का ऑडियो वायरल

फर्रुखाबाद। जनपद के शमशाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पीड़ित को ही अब धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। साहाबगंज निवासी वीरपाल लोधी का आरोप है कि न्याय मांगने पर पुलिस की ओर से ही उन्हें डराया और तंज कसा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक करीब एक से सवा महीने पहले वीरपाल लोधी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए चोरी के मामले में आरोपियों के नाम से थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। लगभग एक महीने बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद भी कर ली, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि चोरी करने वालों पर अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित का कहना है कि जब वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है तो उसे उल्टा धमकाया जाता है।

वीरपाल का आरोप है कि थाने के हल्का दरोगा वीर सिंह यादव आरोपियों का पक्ष ले रहे हैं और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में दरोगा का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। वीरपाल लोधी के अनुसार उनसे कहा गया— "तुम्हारी सरकार है, तुम लोधी समाज से आते हो… तुम चोरी करने वालों का क्या उखाड़ लोगे?" इस तरह की कथित टिप्पणियों से पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता का कानून और पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या फर्रुखाबाद प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित को न्याय दिलाएगा या फिर गरीब की आवाज यूं ही दबा दी जाएगी?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User