बीए की छात्रा तीन बच्चों के पिता जीजा संग फरार, खुद फोन कर बोली – “मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना”

Feb 06, 2026 - 10:26
0 12
बीए की छात्रा तीन बच्चों के पिता जीजा संग फरार, खुद फोन कर बोली – “मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना”

block-350 block-350

बीए की छात्रा तीन बच्चों के पिता जीजा संग फरार, खुद फोन कर बोली – “मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना”

परिजनों ने अपहरण व आभूषण चोरी का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

अमरोहा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाला और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीए अंतिम वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा अपने ही रिश्ते के विवाहित जीजा के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि छात्रा ने खुद अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह जीजा के साथ है और अब घर नहीं लौटेगी, साथ ही उसे ढूंढने की कोशिश न करने की चेतावनी भी दी। घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया है और मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा 31 जनवरी की सुबह रोज़ की तरह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी।

शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान छात्रा ने खुद घर पर फोन कर बताया कि वह बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के घुंघली गांव निवासी अपने रिश्ते के जीजा करन लाल के साथ है और अब वापस नहीं आएगी। परिजनों के मुताबिक, आरोपी करन लाल पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी है। उसकी ड्यूटी अमरोहा के गंगेश्वरी ब्लॉक में है। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि करन लाल ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जाते समय छात्रा घर से सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई है। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि बेटी ने फोन पर कहा कि अगर उसे वापस लाने की कोशिश की गई तो आरोपी किसी की जान भी ले सकता है।

पीड़ित पिता की शिकायत पर अमरोहा देहात थाना पुलिस ने आरोपी करन लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User