पत्रकारों के साथ होली खेलकर किया सम्मानित

Mar 16, 2026 - 09:11
0 8
पत्रकारों के साथ होली खेलकर किया सम्मानित

block-350 block-350

पत्रकारों के साथ होली खेलकर किया सम्मानित

एटा। रविवार को जिला सूचना कार्यालय एटा के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री अखिलेश कुलश्रेष्ठ द्वारा अपने आवास वैष्णो धाम कॉलोनी, कासगंज रोड पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के संपादकों और पत्रकारों के साथ होली खेलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री अखिलेश कुलश्रेष्ठ ने उपस्थित पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सहयोग व संवाद को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मदन गोपाल शर्मा, राकेश कश्यप, डॉ. प्रेमपाल पथरिया, राम प्रसाद माथुर, सुनील मिश्रा, महेश चंद वर्मा, प्रमोद लोधी, सुनील यादव, जसबन्त यादव, बबलू चक्रबर्ती, देवेंद्र लोधी दिनेश शर्मा सहित जनपद के कई पत्रकार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User