Kasganj news एसपी ओमप्रकाश सिंह बोले- पीड़ितों की सुनवाई थाने-चौकी पर होगी, किसी को सुनवाई न होने का भ्रम न हो

Mar 16, 2026 - 20:59
0 1
Kasganj news एसपी ओमप्रकाश सिंह बोले- पीड़ितों की सुनवाई थाने-चौकी पर होगी, किसी को सुनवाई न होने का भ्रम न हो

block-350 block-350

एसपी ओमप्रकाश सिंह बोले- पीड़ितों की सुनवाई थाने-चौकी पर होगी, किसी को सुनवाई न होने का भ्रम न हो

कासगंज नवागत पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से बातचीत की। बातचीत के दौरान एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी पीड़ित को यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि उसकी शिकायत थाने या चौकी स्तर पर नहीं सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होगी कि पीड़ितों की बात थाने और चौकी स्तर पर ही सुनी जाएगी। नवागत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिसकर्मी और अधिकारी पीड़ितों की समस्याओं को बेहतर ढंग से सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए दूर-दराज से आने वाले पीड़ितों के लिए थानों और चौकियों पर बैठने और ठंडे पानी की उचित व्यवस्था हो। यदि कोई व्यक्ति आपराधिक कृत्य से पीड़ित महसूस करता है, तो वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए निकटतम थाने या चौकी पर जा सकता है। उन्होंने थाने और चौकी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़ितों की बात पूरी ईमानदारी से सुनें और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें, ताकि पीड़ितों को लगे कि उनकी समस्या का समाधान नियमों के तहत हुआ है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने की बात कही और चेतावनी दी कि शिकायत या लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने जिले में हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी रखने के लिए बीट पुलिस को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि घटनाओं पर पहुंचने वाली पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) मौके पर ही पीड़ितों से आवेदन लेकर उनका समाधान करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि थानों पर किसी भी प्रकार की दलाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दलालों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। एसपी ओमप्रकाश सिंह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बलिया के निवासी हैं। शामली जिले में 3 साल और बस्ती में दो साल रहे। जिला बस्ती से आईपीएस में प्रमोशन हुआ। उसके बाद लखनऊ पोस्टिंग हुई,फिर कासगंज जिले में पोस्टिंग हुई।एस पी ने पत्रकारों के कार्य की सराहना की साथ ही परिवार के सदस्य होने की बात कही बीच बीच मे किसी प्रकार की समस्या के लिए बेझिझक मिलने की बात कही साथ ही कानून व्यवस्था को अच्छा बनाने के लिए सहयोग की अपील की

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User