शोक संदेश: बीएसएफ हेड कांस्टेबल श्री हरी बाबू का निधन

Mar 17, 2026 - 16:05
0 15
शोक संदेश: बीएसएफ हेड कांस्टेबल श्री हरी बाबू का निधन

block-350 block-350

शोक संदेश: बीएसएफ हेड कांस्टेबल श्री हरी बाबू का निधन

संविधानवादी सैनिक समाज सेवा संगठन, फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) अत्यंत दुःख के साथ सूचित करता है कि बीएसएफ के हेड कांस्टेबल श्री हरी बाबू, पुत्र स्वर्गीय रामवीर सिंह, निवासी ग्राम बलीपुर, सिरसागंज (फिरोजाबाद) का जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।

दिवंगत वीर सैनिक की जानकारी - नाम: श्री हरी बाबू - पिता का नाम: स्वर्गीय रामवीर सिंह - निवासी: ग्राम बलीपुर, सिरसागंज (फिरोजाबाद) - उम्र: 46 वर्ष - पद: हेड कांस्टेबल, 125वीं बटालियन, बीएसएफ

 शोक संदेश संविधानवादी सैनिक समाज सेवा संगठन परिवार दिवंगत वीर सैनिक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

अंतिम संस्कार दिवंगत वीर सैनिक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बलीपुर में पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ किया गया, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज अर्पित कर एवं पुष्पांजलि देकर समस्त पूर्व सैनिकों एवं उपस्थित जनसमूह ने उन्हें भावभीनी अंतिम श्रद्धांजलि दी। *उपस्थिति* - संरक्षक इंजीनियर रामब्रेश यादव - जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह - नगर अध्यक्ष शिकोहाबाद एसआई मुरारी लाल - मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार - फौजी योगेंद्र कुमार - फौजी अशोक कुमार - फौजी अनवर सिंह - फौजी ज्ञानी राम - फौजी रमेश कुमार बाबू - डॉ. प्रताप सिंह फौजी - राजेश कुमार फौजी - नेत्रपाल सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User