Mainpuri News : प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश, दोस्तों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम

Mar 15, 2026 - 22:12
0 3
Mainpuri News : प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश, दोस्तों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम

block-350 block-350

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश, दोस्तों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम

मैनपुरी (अजय किशोर)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद की किशनी पुलिस ने सुल्तानपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण और हत्या की खौफनाक साजिश रची थी। पूरा मामला 25 फरवरी 2026 को तब शुरू हुआ जब बेवर-इटावा मार्ग पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक गेहूं के खेत से एक अज्ञात शव बरामद हुआ। शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान कासगंज से लापता हुए कमलेश यादव के रूप में हुई, जो मूल रूप से सुल्तानपुर, थाना किशनी के निवासी थे।

इस मामले में मृतक के भाई अवधेश यादव उर्फ बंटू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने जब सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई, तो संदेह की सुई मृतक की पत्नी सुनीती उर्फ संगीता की ओर घूमी। जांच में पता चला कि संगीता का इटावा निवासी सिथलेश उर्फ सुतलेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने इस अवैध संबंध को जारी रखने के लिए संगीता ने सिथलेश और उसके दोस्तों दीपक कश्यप और भूरे उर्फ विशानू कुमार के साथ मिलकर हत्या की योजना तैयार की। योजना के मुताबिक, आरोपियों ने कमलेश का उनके कार्यस्थल नोवा डेयरी प्लांट कासगंज से अपहरण किया और फिर गला घोंटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने और पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 14 और 15 मार्च की दरमियानी रात चारों मुख्य अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक अवैध देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक स्वापी और घटना में इस्तेमाल की गई हौंडा मोबिलो कार बरामद की है। साथ ही, आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं जिनका उपयोग उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए किया था। इस सफल अनावरण में थाना प्रभारी किशनी छत्रपाल सिंह और सर्विलांस टीम के प्रभारी गगन कुमार गौड़ की टीम का विशेष योगदान रहा। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User