दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पांच घायल

Feb 17, 2026 - 19:59
0 727
दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पांच घायल

block-350 block-350

दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पांच घायल

महराजगंज। दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो वाहन मंगलवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई, जबकि पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। दुर्घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास हुई। जानकारी के अनुसार कुशीनगर में दबिश देकर गोरखपुर लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में एसआई रमेश चंद, दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाने में तैनात दरोगा संतोष कुमार ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User