Etah News : गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें — जिला प्रशासन
गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें — जिला प्रशासन
एटा। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि वे क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों के साथ निरंतर भ्रमण कर गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और किसी भी स्थान पर समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज होम संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें।
घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 05742-234254 पर सूचना दे सकते हैं। गैस बुकिंग से संबंधित समस्या के लिए संबंधित सैल्स ऑफिसरों से भी संपर्क किया जा सकता है। एचपीसीएल: 8839380230, आईओसी: 8004651251, बीपीसीएल: 9795223388। इसके अलावा क्षेत्रवार समस्या या जानकारी के लिए पूर्ति निरीक्षकों से संपर्क किया जा सकता है— अलीगंज: 8709430838, जैथरा: 7310891692, जलेसर: 7455891174, अवागढ़: 8808680198, मारहरा व नगर क्षेत्र एटा: 8077075872, निधौलीकलां: 9897032538, सकीट: 9412709678, शीतलपुर (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी): 7251910000। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस एजेंसियों तथा पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें।
