7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती, अंकित शर्मा बदायूँ की एसएसपी बनी

Mar 14, 2026 - 08:15
0 87
7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती, अंकित शर्मा बदायूँ की एसएसपी बनी

block-350 block-350

7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स, मुख्यालय लखनऊ में तैनात किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनुप कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं बनाया गया है। भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स लखनऊ ओम प्रकाश सिंह-1 को कासगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गोरखपुर नगर में अपर पुलिस अधीक्षक रहे अभिनव त्यागी को भदोही का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात पाटिल निमिष दशरथ को अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के पद पर भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User