Kasganj news सुन्नगढ़ी पुलिस द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को किया सकुशल बरामद।

Mar 14, 2026 - 18:38
 0  1
Kasganj news सुन्नगढ़ी पुलिस द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को किया सकुशल बरामद।
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

कासगंज –थाना सुन्नगढ़ी पुलिस द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को किया सकुशल बरामद।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज के कुशल निर्देशन, व क्षेत्राधिकारी सहावर के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुन्नगढ़ी पुलिस द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में थाना सुन्नगढ़ी पर पंजीकृत मुअसं 14/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त श्यामवीर पुत्र कल्लू निवासी ग्राम किलौनी थाना सुन्नगढ़ी जनपद कासगंज को दिनांक 13.03.2026 को ग्राम शहवाजपुर चौराहे पर फल वाले की दुकान के सामने से गिरफ्तार किया गया है, उक्त कार्यवाही के दौरान अपहृता को भी सकुशल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो