चकबंदी विभाग से परेशान किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mar 13, 2026 - 21:54
0 1
चकबंदी विभाग से परेशान किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

block-350 block-350

चकबंदी विभाग से परेशान किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

मैनपुरी (अजय किशोर)। कुर्रा थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर एक किसान ने मौत को गले लगा लिया। ग्राम नगला तरा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र जगत राम का शव खेत में लगे एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। किसान की मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मैनपुरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का आरोप है कि प्रदीप चकबंदी विभाग की समस्याओं को लेकर काफी समय से मानसिक तनाव में थे। किसान की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है, वे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User