Farrukhabad News : थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक

Mar 17, 2026 - 21:54
0 12
Farrukhabad News : थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक

block-350 block-350

थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक

अमृतपुर, फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी संजय कुमार एवं थाना प्रभारी रक्षा सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि पुलिस बल ने सलामी दी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, शस्त्रागार तथा थाना परिसर में निर्माणाधीन भवन का गहन निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। आरती सिंह ने बताया कि निरीक्षण में थाने का समग्र रखरखाव संतोषजनक पाया गया। सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं अद्यतन मिले तथा परिसर की साफ-सफाई भी उचित स्तर की रही। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाई गई छोटी कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने असलहों के रखरखाव, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। ज्ञात हो कि वार्षिक निरीक्षण को लेकर पिछले कई दिनों से थाना परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा था। इस दौरान क्षेत्राधिकारी संजय कुमार, थाना प्रभारी रक्षा सिंह, चौकी इंचार्ज राहुल सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User