Kasganj news विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत के कर कमलों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर रोजगार मेले का किया शुभारम्भ
विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत के कर कमलों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर रोजगार मेले का किया शुभारम्भ
कासगंज: आज दिनांक 12 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, कासगंज परिसर में किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की 30 कम्पनियों के सापेक्ष 1497 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग कर 1220 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ मा०विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत के कर कमलों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा मेला स्थल पर ही ऑफर लैटर प्रदान किये गये। आयोजकों के अनुसार रोजगार मेले में युवाओं की भागीदारी सराहनीय रही तथा इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा आगे की औपचारिकताओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। मा0 विधायक एवं अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस अवसर पर रामेश्वर दयाल महेरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोरों, विकास निर्भय, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा र्माेचा कासगंज तथा डा०पी०पी०सी०शर्मा, सहायक निदेशक, सेवायोजन, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ एवं सेवायोजन अधिकारी सिद्वार्थ मिततल, योगेश कुमार शर्मा, शमीम अहमद, देवेन्द्र कुमार सिंह, निशान्त वशिष्ठ द्वारा अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)