लखीमपुर खीरी में दोहरी शादी का खुलासा: एसएसपी के स्टेनो पर पहली पत्नी की शिकायत, पोस्टिंग से हटाया

Mar 15, 2026 - 09:10
Updated: 3 months ago
0 132
लखीमपुर खीरी में दोहरी शादी का खुलासा: एसएसपी के स्टेनो पर पहली पत्नी की शिकायत, पोस्टिंग से हटाया

block-350 block-350

लखीमपुर खीरी में दोहरी शादी का खुलासा: ssp के स्टेनो पर पहली पत्नी की शिकायत, पोस्टिंग से हटाया गया

लखीमपुर खीरी। जिले के ssp ऑफिस में तैनात स्टेनो गौरव शर्मा पर दो शादियां करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि गौरव शर्मा ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली और दोनों पत्नियों से अपनी-अपनी शादी की सच्चाई छिपाकर रखा। जानकारी के मुताबिक, पहली पत्नी को कुछ संदिग्ध तस्वीरें हाथ लगीं, जिनमें गौरव शर्मा दूसरी महिला के साथ पति-पत्नी की तरह नजर आ रहे थे। तस्वीरें मिलने के बाद पहली पत्नी को शक हुआ और उसने अपने स्तर पर पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरी महिला से भी शादी कर रखी है और वह महिला भी गौरव शर्मा को अपना पति मानकर रह रही है।

हैरानी की बात यह है कि दोनों महिलाओं को एक-दूसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। गौरव शर्मा दोनों के साथ अलग-अलग जगहों पर पति के रूप में रह रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद पहली पत्नी ने अधिकारियों को शिकायत देकर नियमविरुद्ध दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गौरव शर्मा को ssp स्टेनों की पोस्टिंग से हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार, मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस पूरे मामले के सामने आने के बाद जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
NewsDesk

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों का संकलन, सत्यापन और प्रकाशन, ताकि पाठकों को विश्वसनीय जानकारी मिल सके।

Comments (0)

User