ओ रोमियो ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया डबल डिजिट कलेक्शन

Feb 15, 2026 - 10:09
0 27
ओ रोमियो ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया डबल डिजिट कलेक्शन

ओ रोमियो ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया डबल डिजिट कलेक्शन

■ तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर पस्त -

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते रिलीज हुई ओ रोमियो ने दूसरे दिन शानदार उछाल दर्ज करते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वहीं दूसरी ओर तू या मैं दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आई है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुक्रवार को 8.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 12.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

इसी के साथ दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। करीब 4747 शोज और 23.26 प्रतिशत ऑक्युपेंसी के साथ फिल्म ने डबल डिजिट में एंट्री कर ली है। फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के ‘हुसैन उस्तरा’ अध्याय पर आधारित बताई जा रही है। अगर तुलना कबीर सिंह से करें, तो यह फिल्म थोड़ी पीछे नजर आती है। साल 2019 में रिलीज हुई ‘कबीर सिंह’ ने दूसरे दिन ही 22.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। अब निगाहें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं।

◆ ‘तू या मैं’ की हालत खराब-

दूसरी ओर बेजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है। शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर इस सर्वाइवल थ्रिलर ने पहले दिन महज 60 लाख रुपये कमाए थे। शनिवार को फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दो दिनों में कुल कमाई केवल 2 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है। देशभर में 1186 शोज के बावजूद औसतन 16.8 प्रतिशत ऑक्युपेंसी दर्ज की गई, जो मेकर्स के लिए चिंता का विषय है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ मजबूती से आगे बढ़ती नजर आ रही है, जबकि ‘तू या मैं’ के लिए आने वाले दिन निर्णायक साबित हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User