कांग्रेस और AAP की दोस्ती BJP के लिए हो रही टेंशन?

Feb 29, 2024 - 10:02
0 12
कांग्रेस और AAP की दोस्ती BJP के लिए हो रही टेंशन?

block-350 block-350

नई दिल्ली। देश में जल्द ही लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। अगले 10 दिनों में कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

इस बार दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर भी बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। दिल्ली में एक दशक से सरकार चला रही आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा को टक्कर देने की तैयारी की है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में दिल्ली को क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा के विजय रथ को 'इंडिया गठबंधन' रोक पाएगा या नहीं यह देखना रोचक होगा।।

इस बीच जी न्यूज और मैटराइज की ओर एक ओपिनियन पोल में यह अनुमान लगाने की कोशिश की गई है कि पूरे देश के साथ दिल्ली में चुनावी दंगल का नतीजा क्या रह सकता है। बुधवार को टीवी प्रसारित हुए ओपिनियन पोल का अनुमान है कि आप और कांग्रेस के साथ मिल जाने से भी भाजपा को अधिक टेंशन नहीं होने वाली है।

इंडिया गठबंधन को जहां 40 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है तो भाजपा को 2019 के मुकाबले एक ही फीसदी कम वोट मिलने की संभावना है। भाजपा को इस बार यहां 55 फीसदी वोट शेयर हासिल होने का अनुमान लगाया गया है। अन्य के खाते में 5 फीसदी वोट जा सकते हैं। किस पार्टी को कितनी सीटें सर्वे की मानें तो यदि अभी लोकसभा चुनाव हो जाए तो दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा कब्जा जमा सकती है।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को एक बार फिर सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ सकता है। 2019 और 2014 में भी भाजपा ने दिल्ली की सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 56 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर हासिल हुए थे। वोट शेयर के लिहाज से कांग्रेस दूसरे और आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर थी।

आप' उतार चुकी उम्मीदवार इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली में भाजपा के खिलाफ गठबंधन किया है। आम आदमी पार्टी जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो कांग्रेस को तीन सीटें मिली हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है और प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। वहीं कांग्रेस और भाजपा ने अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User