आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में सीएमओ का किया घेराव, अपशब्द बोलने का आरोप

Jan 31, 2026 - 21:41
0 5
आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में सीएमओ का किया घेराव, अपशब्द बोलने का आरोप

block-350 block-350

आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में सीएमओ का किया घेराव, अपशब्द बोलने का आरोप

फर्रुखाबाद। जनपद में आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, आशा कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रही थीं। शुक्रवार को वे अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जिसे सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ज्ञापन सौंपे जाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सीएमओ से फोन पर बातचीत की, इस दौरान सीएमओ द्वारा उनके लिए अपशब्द बोले गए, जिसे उन्होंने सुन लिया।

इससे आक्रोशित होकर आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच सीएमओ भी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। जैसे ही वे अपने वाहन से उतरे, आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सीएमओ सभागार की ओर बढ़े, लेकिन आशा कार्यकर्ता उनके पीछे-पीछे चलती रहीं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, पर नारेबाजी और तेज हो गई। आशा कार्यकर्ताओं ने सभागार में प्रवेश करने का भी प्रयास किया, जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने हस्तक्षेप कर उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सीएमओ अवनींद्र कुमार ने अपने ऊपर लगे अपशब्द बोलने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता भुगतान को लेकर धरना दे रही थीं, जिसका भुगतान कर दिया गया है। अब वे नियमितीकरण की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किसी प्रकार के अपशब्द नहीं बोले गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User