पटना पक्षी विहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान,रामसर साइट घोषित

Jan 31, 2026 - 21:46
0 4
पटना पक्षी विहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान,रामसर साइट घोषित

block-350 block-350

पटना पक्षी विहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान,रामसर साइट घोषित।

 एटा । आज जनपद एटा के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि पटना पक्षी विहार को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि (wetland) के रूप में रामसर साइट घोषित किया गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनपद एटा के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मा0 प्रधान मंत्री ने कहा कि पटना पक्षी विहार का रामसर सूची में शामिल होना पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे एटा जनपद को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त हुई है। इस अवसर पर ज़िलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने भी एटा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गौरव का क्षण है।

उन्होंने बताया कि रामसर साइट घोषित होने से पटना पक्षी विहार के संरक्षण एवं विकास को नई दिशा मिलेगी तथा पर्यावरणीय संतुलन को मजबूती मिलेगी पटना पक्षी विहार जनपद एटा की जलेसर तहसील में स्थित एक महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि है, जो प्रतिवर्ष शीत ऋतु में बड़ी संख्या में स्थानीय एवं प्रवासी जलपक्षियों का आश्रय स्थल बनती है। यहाँ लगभग 178 से अधिक पक्षी प्रजातियाँ तथा 250 से अधिक वनस्पति प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जो इसकी समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती हैं। जिलाधिकारी ने बताया है कि पटना पक्षी विहार को रामसर साइट का दर्जा मिलने से आर्द्रभूमि एवं जैव विविधता का दीर्घकालीन संरक्षण सुनिश्चित होगा। प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक आवास उपलब्ध रहेगा। साथ ही ईको-टूरिज़्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आय के नए अवसर सृजित होंगे। इसके अतिरिक्त जल संरक्षण, भू-जल स्तर संतुलन एवं पर्यावरणीय गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

उल्लेखनीय है कि पटना पक्षी विहार के रामसर सूची में शामिल होने के साथ भारत में अब कुल 98 रामसर साइटें हो गई हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में यह 11वीं रामसर साइट है।ज़िलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जनपदवासियों से अपील की कि वे पटना पक्षी विहार की स्वच्छता, संरक्षण एवं सतत उपयोग में सहयोग करें, ताकि यह प्राकृतिक धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रह सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User