Farrukhabad News : पूर्व बसपा नेता अनुपम दुबे सहित 10 पर FIR: ट्रस्ट जमीन पर लगे तार से युवक की मौत का मामला

Feb 09, 2026 - 21:53
0 7
Farrukhabad News : पूर्व बसपा नेता अनुपम दुबे सहित 10 पर FIR: ट्रस्ट जमीन पर लगे तार से युवक की मौत का मामला

block-350 block-350

पूर्व बसपा नेता अनुपम दुबे सहित 10 पर FIR: ट्रस्ट जमीन पर लगे तार से युवक की मौत का मामला

फर्रुखाबाद । फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में ट्रस्ट की जमीन पर तार से चिपककर एक युवक की मौत बीते दिनों हो गई थी। इस घटना के बाद ट्रस्ट की जमीन के सर्वराकार और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने सर्वराकार की तहरीर पर डॉक्टर अनुपम दुबे सहित 10 लोगों के खिलाफ दंगा, हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह घटना 4 फरवरी की सुबह की है, जब अर्रापहाड़पुर निवासी सर्वेश यादव का शव ट्रस्ट की जमीन के किनारे लगे लोहे के तारों के पास मिला था। शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सर्वराकार एकलव्य, उनकी पत्नी, दो पुत्रों और अन्य परिजनों पर ग्रामीणों ने हमला कर मारपीट की थी। इसके बाद, सर्वेश के भाई देवेंद्र ने एकलव्य, उनकी पत्नी, पुत्रों और परिजनों के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कराया था।

अब इस मामले में घायल एकलव्य की तहरीर पर पुलिस ने मथुरा जेल में बंद डॉक्टर अनुपम दुबे, रणधीर यादव, संजू यादव, प्रधान के पति रमेश चंद्र यादव और सचिन यादव सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर दंगा करने, बल प्रयोग करने, जानबूझकर चोट पहुँचाने, हिंसा की योजना बनाने, हत्या का प्रयास करने, साजिश रचने और एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। एकलव्य ने अपनी शिकायत में बताया कि 2 फरवरी को जिलाधिकारी ने यह जमीन ट्रस्ट के नाम निरमुक्त कर दी थी। इससे सक्रिय गिरोह के मुखिया अनुपम दुबे और उसके सदस्य बौखला गए थे। उन्होंने एकलव्य के परिवार की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि योजना के तहत सर्वेश यादव की हत्या कर उसका शव ट्रस्ट के खेत में डाल दिया गया। एकलव्य के अनुसार, रणधीर यादव ने गांव में अफवाह फैलाई कि सर्वेश की मौत एकलव्य और उसके परिजनों द्वारा लगाए गए तारों में बिजली का करंट आने से हुई है।

मंदिर पर मौजूद एकलव्य के पुत्र मानव को पकड़कर बुरी तरह पीटा गया और मरणासन्न हालत में खाई में फेंक दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे दो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और हमला कर दिया। 70 करोड़ रुपए की जमीन एकलव्य ने प्राथमिकी में कहा है कि हनुमान जी महाराज ट्रस्ट के नाम 70 करोड़ रुपए की जमीन है इसे फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरत्ता निवासी डॉक्टर अनुपम दुबे साथियों ने फर्जीवाड़ा कर अपने नाम करवा ली थी। वह प्राथमिकी की लिखाकर पैरवी कर रहे थे। उन्होंने माफियाओं से ट्रस्ट की भूमि को बचाया था। इसी के चलते आरोपी बौखला गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User