दिल्ली की राजनीति में बड़ा मोड़: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया एक्साइज पॉलिसी केस में बरी

Feb 28, 2026 - 08:24
0 13
दिल्ली की राजनीति में बड़ा मोड़: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया एक्साइज पॉलिसी केस में बरी

दिल्ली की राजनीति में बड़ा मोड़: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया एक्साइज पॉलिसी केस में बरी

नई दिल्ली। राजधानी की सियासत में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज (शराब) पॉलिसी मामले में आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि दोनों नेताओं के खिलाफ पेश किए गए सबूत आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने आदेश में स्पष्ट कहा कि अभियोजन पक्ष ठोस साक्ष्य पेश करने में असफल रहा। कोर्ट के अनुसार, एक्साइज पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा प्रतीत होते हैं, न कि किसी आपराधिक साजिश का परिणाम।

अदालत ने जांच एजेंसी की दलीलों और साक्ष्यों की कमी पर भी सवाल उठाए। मामले के अन्य आरोपियों को भी राहत मिली है। फैसले के तुरंत बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए। उनकी आवाज भर्रा गई और उन्होंने कहा, “हम हमेशा कहते हैं कि सच की जीत होती है। मैं जज साहब का शुक्रिया अदा करता हूं… सच की जीत हुई है। मैं करप्ट नहीं हूं।” केजरीवाल ने इस पूरे मामले को “आज़ाद भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश” बताते हुए आरोप लगाया कि यह आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश थी। उन्होंने कहा, “अगर आपको सत्ता चाहिए, तो अच्छे काम करके लोगों का दिल जीतिए। फैसले के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। वायरल वीडियो में केजरीवाल को भावुक होते देख कई यूज़र्स ने समर्थन जताया। किसी ने लिखा, “मुझे हमेशा से पता था कि फर्जी केस कोर्ट में नहीं टिकेगा।” तो किसी ने कहा, “सत्यमेव जयते… बहुत-बहुत बधाई।” कुछ यूज़र्स ने उनके आंसुओं पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “उन्हें ऐसे रोते देखकर मेरी आंखों में भी आंसू आ गए।”

इस फैसले के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। जहां आम आदमी पार्टी ने इसे “सत्य की जीत” बताया है, वहीं विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। आने वाले दिनों में इस फैसले का राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User