प्रतिबंधित मांस विक्रेता पिता पुत्र गिरफ्तार,भरा गया मांस का सैंपल।

Mar 01, 2026 - 07:22
0 9
प्रतिबंधित मांस विक्रेता पिता पुत्र गिरफ्तार,भरा गया मांस का सैंपल।

block-350 block-350

मांस विक्रेता पिता पुत्र गिरफ्तार,भरा गया मांस का सैंपल।

फर्रुखाबाद/मऊदरवाजा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में पिता पुत्र को मांस का सैंपल भरकर विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया है हिंदू संगठन के लोगों ने थाना पुलिस से शिकायत की कि मोहल्ला भाउटोला निवासी सलीम एवं उसका पुत्र वारिस मोहल्ला नक्कारचियान में स्थित मीट की दुकान पर प्रतिबंधित मांस बेचते हैं।मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने इसी शिकायत पर सलीम की दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने दुकान से मांस कब्जे में लेकर फेरेसिक टीम से उसका नमूना भरवाया।पुलिस मांस विक्रेता एवं उसके पुत्र वारिस को पकड़ कर थाने ले गई।

थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने बताया की मीट की दुकान से कब्जे में गए इस मास का परीक्षण कराने के लिए लैब में सैंपल भिजवाया है। यदि जांच में प्रतिबंधित मांस पाया जायेगा तो मुकदमा दर्ज।करेंगे,सलीम व उसके पुत्र वारिस का शांति भंग में चालान किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User