एटा में छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (SPEL) का तृतीय चरण सफलतापूर्वक संपन्न

Feb 26, 2026 - 07:55
0 2
एटा में छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (SPEL) का तृतीय चरण सफलतापूर्वक संपन्न

एटा में छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (SPEL) का तृतीय चरण सफलतापूर्वक संपन्न

एटा। भारत सरकार द्वारा संचालित छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (SPEL) के तृतीय चरण के अंतर्गत जनपद एटा में मंगलवार को कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में हुआ। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा योगेन्द्र सिंह तथा नोडल क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा की देखरेख में कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 25 फरवरी 2026 को एनएसएस के विद्यार्थियों को पुलिस लाइन एटा का भ्रमण कराया गया। इस दौरान अर्दली रूम, बहुउद्देशीय हाल, क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, व्यायामशाला, पुलिस अस्पताल, पुलिस परेड ग्राउंड, सम्मेलन कक्ष, पुलिस केंटीन सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कराया गया।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया तथा दैनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930—के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साइबर जागरूकता सत्र में साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, वन-टाइम पासवर्ड (OTP) चोरी, यूपीआई फ्रॉड तथा साइबर बुलिंग जैसे अपराधों से बचाव के उपाय विस्तार से बताए गए। अधिकारियों ने छात्राओं को पुलिस विभाग में सेवा के अवसर, विभिन्न स्तरों पर भर्ती प्रक्रिया एवं आवश्यक योग्यता के संबंध में भी जानकारी प्रदान की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User