Etah News : छत काटकर शराब चोरी का खुलासा, 20 पेटी शराब व तमंचा सहित आरोपी गिरफ्तार

Feb 26, 2026 - 07:58
0 3
Etah News : छत काटकर शराब चोरी का खुलासा, 20 पेटी शराब व तमंचा सहित आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

छत काटकर शराब चोरी का खुलासा, 20 पेटी शराब व तमंचा सहित आरोपी गिरफ्तार

एटा। एटा जनपद के अलीगंज थाना पुलिस को चोरी की घटना के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छत काटकर की गई देशी शराब की चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 पेटी देशी शराब, एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी भानू प्रताप सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी सुमौर, थाना अलीगंज, जनपद एटा ने थाने पर लिखित सूचना दी थी कि 23 फरवरी 2026 की सुबह करीब 3 बजे उनके भाई कुलदीप की ससोता स्थित देशी शराब (कम्पोजिट) की दुकान की छत काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इस संबंध में थाना अलीगंज पर मुकदमा संख्या 38/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त अखिलेश पुत्र रामवीर निवासी ग्राम नगला चोखे, थाना जैथरा, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की 20 पेटी देशी शराब, एक अवैध तमंचा व तीन जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान मामले में धारा 307, 317(2) बीएनएस, 60(1) आबकारी अधिनियम व 3/25 आयुध अधिनियम की भी वृद्धि की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार, अमरजीत सिंह एवं नकुल कुमार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User