पर्यटन मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं, राशन कार्ड और पेंशन लाभ दिलाने के दिए सख्त निर्देश

Feb 28, 2026 - 22:18
0 14
पर्यटन मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं, राशन कार्ड और पेंशन लाभ दिलाने के दिए सख्त निर्देश

block-350 block-350

पर्यटन मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं, राशन कार्ड और पेंशन लाभ दिलाने के दिए सख्त निर्देश

मैनपुरी (अजय किशोर) – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज मैनपुरी में आयोजित जन-सुनवाई के दौरान ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी पात्रों को लाभार्थी योजनाओं का लाभ तुरंत दिया जाए। ग्राम नगला कूड़ पोस्ट सुगांव की कल्पना ने विधवा होने और परिवार में आय न होने की स्थिति बताते हुए अंत्योदय राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन कार्ड जारी नहीं हुआ। मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को तुरंत पात्रता की जांच कर कार्ड जारी करने का आदेश दिया। इसी तरह, उद्दैतपुर अभई की देवेन्द्र कुमार और दुर्गा देवी ने वृद्धावस्था पेंशन के लंबित आवेदन की जानकारी दी। मंत्री ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को पेंशन और अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ तुरंत उपलब्ध कराया जाए और कोई पात्र वृद्ध, निराश्रित महिला या दिव्यांग व्यक्ति वंचित न रहे।

इसके अलावा, मंत्री ने अधिकारियों को जन-शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण, सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों की पहचान और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जन-सुनवाई में ग्राम रतनपुर बरा, भरापुर, लहरा,अम्बेडकर नगर, लालपुर, रसूलपुर और नगला अजीत के ग्रामीणों ने नौकरी, विद्युत कनेक्शन, अवैध कब्जा हटाने आदि से जुड़ी शिकायतें पेश कीं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के लिए उपलब्ध कराया गया। जन-सुनवाई में उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी **संतोष कुमार, लालू जादौन, उदय चौहान, अर्जुन चौहान और प्रवेश शर्मा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User